Advertisement
पंजाब को मिला Industrial Capital का दर्जाः पंजाब बनेगा अब भारत का नया Manufacturing Destination

ओएसडी टू सीएम अमनजोत सिंह ने बताया कि पंजाब अब सिर्फ़ कृषि का 'अन्न भंडार' नहीं रहा, यह विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और सेवाओं का भी एक उभरता हुआ केंद्र बन रहा है। टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट्स, हैंड टूल्स, साइकिल उद्योग, ये पंजाब के लोगों की दक्षता और मेहनत की कहानी कहते हैं। देश का 'फ़ूड बाउल' होने के नाते, इस क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं, जिससे किसान भी सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
ओएसडी टू सीएम अमनजोत सिंह ने बताया कि मान सरकार अब फिल्म सिटी और खेलों के बुनियादी ढांचे (जैसे अमृतसर में नया क्रिकेट स्टेडियम) पर भी ध्यान दे रही है, जो पंजाब को मनोरंजन और पर्यटन का भी केंद्र बनाएगा। MSMEs ये उद्यम पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जिन्हें आधुनिक बुनियादी ढांचे और सहयोग से मज़बूत किया जा रहा है। पंजाब की यह प्रगति केवल आर्थिक नहीं है, यह भावनाओं की जीत है। यह उस जवान की जीत है जो अब अपने घर के पास ही रोज़गार पाकर अपने बुज़ुर्गों का सहारा बन सकता है। यह उस माँ की जीत है जिसे अपने बेटे को विदेश नहीं भेजना पड़ेगा। यह मान सरकार की पारदर्शिता और ईमानदारी की जीत है जिसने भ्रष्टाचार को किनारे कर विकास को आगे बढ़ाया है।
ओएसडी टू सीएम अमनजोत सिंह ने बताया कि पंजाब एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है—खुशहाल, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर। यह सफर प्रेरणादायक है, और हर पंजाबी के लिए गर्व का विषय है! आज पंजाब सही मायने में 'ग्रीन इंडस्ट्रियल स्टेट' बनने की ओर अग्रसर है, जहाँ कृषि और उद्योग के बीच सही संतुलन स्थापित हो रहा है। मान सरकार का 'फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल' निवेशकों को तेज़ी से मंज़ूरी दिलाकर इस पुनर्जागरण को गति दे रहा है। यह सिर्फ एक शुरुआत है, 'उद्यमियों का स्वर्ग' बनने की दिशा में पंजाब का संकल्प अटूट है। मान सरकार का मानना है कि यह केवल 'मैन्युफैक्चरिंग पुनर्जागरण' नहीं है; यह हमारे आत्मविश्वास का पुनर्जन्म है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
पंजाब से
Advertisement
Traffic
Features


