Punjab Election Results 2019 : Sukhbir Badal, Harsimrat Kaur Badal only winners in SAD-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:27 pm
Location
Advertisement

हरसिमरत कौर बादल और सुखबीर बठिंडा, फिरोजपुर सीट से विजयी

khaskhabar.com : गुरुवार, 23 मई 2019 9:01 PM (IST)
हरसिमरत कौर बादल और सुखबीर बठिंडा, फिरोजपुर सीट से विजयी
चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और उनके पति व शिरोमणी अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर बादल ने गुरुवार को पंजाब में अपने संसदीय क्षेत्रों में जीत दर्ज की।

अकाली दल के मजबूत गढ़ बठिंडा में हरसिमरत कौर के समक्ष मजबूत चुनौती थी, जहां कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह वारिंग, आप के बलजिंदर कौर, पंजाब एकता पार्टी के उम्मीदवार और भोलाथ के विधायक सुखपाल सिंह खरा उनके खिलाफ खड़े थे।

इस सीट से दो बार की सांसद कौर ने कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह वारिंग से 20,000 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

उनके पति और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से 1,97,008 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

सुखबीर बादल ने शिअद के बागी और कांग्रेस के उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया को हराया।

अकाली दल और उसके गठबंधन के साथी राज्य में दो सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहे, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने आठ सीटें व आप ने एक सीट जीती।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement