Punjab cm amrinder singh on sam pitroda statement, said, find how happend such a big riot?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:45 am
Location
Advertisement

सिख दंगों पर बोले पंजाब CM अमरिंदर, अगर कोई मोदी को गोधरा से जोड़ दे तो?

khaskhabar.com : शुक्रवार, 10 मई 2019 7:17 PM (IST)
सिख दंगों पर बोले पंजाब CM अमरिंदर, अगर कोई मोदी को गोधरा से जोड़ दे तो?
अमृतसर। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के सिख दंगों पर दिये गए बयान 'हुआ तो हुआ' पर देशभर में सियासत गर्म हो गई है। देश के कई हिस्सों में जहां सिखों ने कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह ने भी शुक्रवा को उनके इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। हालांकि उनका बयान भी कांग्रेस के खिलाफ आया है।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम सिख-विरोधी दंगों के साथ जोड़े जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को गोधरा कांड के साथ इसकी तुलना की।

अमरिंदर ने यहां पत्रकारों से कहा कि मोदी द्वारा राजीव गांधी का नाम सिख-विरोधी दंगे के साथ जोड़ा जाना गलत है। उन्होंने पूछा, "यदि कोई गोधरा के साथ मोदी का नाम जोड़ना शुरू कर दे तो? यह प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता कि चुनाव जीतने के लिए वह इतना नीचे गिर जाएं।"

सैम पित्रोदा के विवादास्पद बयान पर साफ तौर पर असहमति जताते हुए सिंह ने कहा कि यदि पित्रोदा ने वाकई ऐसा कहा है, तो यह स्तब्ध करने वाला है। पित्रोदा ने कहा था कि 'अगर 1984 का दंगा हुआ, तो हुआ, इसमें क्या।'

अमरिंदर ने कहा, "1984 का दंगा एक बड़ी त्रासदी थी और पीड़ितों को अभी तक न्याय नहीं मिला है। अगर कोई नेता इस दंगे में सलिप्त है, तो उसे कानून के हिसाब से सजा मिला चाहिए।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement