Punjab Chief Minister paid tribute to Nelson Mandela-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:45 am
Location
Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री ने नेल्सन मंडेला को श्रद्धांजलि दी

khaskhabar.com : गुरुवार, 18 जुलाई 2019 3:49 PM (IST)
पंजाब के मुख्यमंत्री ने नेल्सन मंडेला को श्रद्धांजलि दी
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट किया, "शांति और आजादी के पक्षधर नेल्सन मंडेला की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आज के दिन दुनिया को समानता, न्याय और आजादी के लिए खुद को दोबारा समर्पित करने की जरूरत है। उनके बलिदान, दूरदृष्टि और मानवता पर दीर्घकालिक प्रभाव के लिए मैं उन्हें सलाम करता हूं।"

रंगभेद विरोधी नेल्सन मंडेला का 95 वर्ष की आयु में पांच दिसंबर 2013 को निधन हो गया था।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement