Advertisement
नवजोत सिंह सिद्धू के असंगत बयान को लेकर CM अमरिंदर ने कही यह बात
चंडीगढ़। पुलवामा आतंकी हमले पर पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के असंगत बयान से प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी को शर्मिंदा होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि हर किसी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है और यह सिद्धू पर है कि वे इस पर अपना रुख स्पष्ट करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू रक्षा विभाग की पेचीदगियां नहीं जानते और संभवत: उन्होंने अपनी दोस्ताना मंशा से यह प्रतिक्रिया दी होगी।
उन्होंने कहा कि सिद्धू का आशय बिल्कुल भी राष्ट्रविरोधी नहीं था और उन्हें संदेश मिल गया होगा। मुख्यमंत्री ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पर राजनीतिक फायदा उठाने के लिए सोमवार को पंजाब विधानसभा में हंगामा करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा, बजट पेश करना एक महत्वपूर्ण कार्यवाही है जिसका प्रदेश की जनता हर साल बेसब्री से इंतजार करती है।
उन्होंने कहा कि ऐसा असंवैधानिक व्यवहार एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी के लिए न सिर्फ अशोभनीय है बल्कि इससे उनकी जन-विरोधी मानसिकता भी झलकती है। उन्हें ना तो सदन की परंपरा का खयाल है और ना ही जनता की भलाई की चिंता।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
अमृतसर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement