Punjab Chief Minister Amarinder Singh protested against Priyanka custody-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:00 pm
Location
Advertisement

प्रियंका की हिरासत पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जताया विरोध

khaskhabar.com : शनिवार, 20 जुलाई 2019 3:19 PM (IST)
प्रियंका की हिरासत पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जताया विरोध
चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक हिरासत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

सोनभद्र हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से प्रियंका को नहीं मिलने देने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर रोक लगाकर नए स्तर तक गिर गई है।

कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका को शुक्रवार को हिरासत में लेते हुए सोनभद्र जाने से रोक लिया गया था। वह जमीन विवाद में 10 जनजातीय लोगों की गोली मारकर की गई हत्या के बाद पीड़ितों से मिलने जा रही थी।

अमरिंदर ने सरकार के कार्यों को मनमाना और दमनकारी करार देते हुए प्रियंका को हिरासत में लेने और उनके लोकतांत्रिक कर्तव्यों को निभाने से रोकने पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली में किसी भी राज्य सरकार को किसी भी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का दमन करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement