Punjab Assembly elections voters will get to new facilities, the 5 major changes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब विधानसभा चुनाव में वोटर्स को मिलेंगी नई सुविधाएं, 5 बड़े बदलाव

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 11:27 PM (IST)
पंजाब विधानसभा चुनाव में वोटर्स को मिलेंगी नई सुविधाएं, 5 बड़े बदलाव
कपूरथला। पंजाब अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा इलाका है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यहां 2017 में चुनाव शांतिपूवर्क संपन्न हो। इसके लिए जहां पैरा मिल्ट्री फोर्स के डायरेक्टर जनरल से लगातार बैठक हो रही है वहीं प्रदेश में कितनी फोर्स की जरूरत पड़ेगी इसको लेकर पूरा प्लान तैयार किया जा रहा है। यह बात मुख्य चुनाव आयुक्त एके ज्योति ने कही। वह खास तौर पर प्रदेश चुनाव आयुक्त वीके सिंह के साथ अधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए हुए थे। उन्होंने कहा कि पंजाब समेत पांच राज्यों में चुनाव शांतिपूवर्क करवाने के लिए आयोग पूरी तरह से तैयार है। पंजाब सीमावर्ती सूबा है और बॉर्डर के दूसरी तरफ से कोई शरारत न हो इसको लेकर सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों को खास हिदायतें जारी की गई हैं। उन्होंने इस बात पर संतुष्टि जाहिर की कि सीमावर्ती इलाके के पुलिस अधिकारियों ने खासा होमवर्क किया है। सुरक्षा को लेकर उन्होंने काफी महत्वपूर्ण प्लान तैयार कर रखा है। उन्होंने बताया कि पंजाब में जितने भी गैंगस्टर या आपराधिक व्यक्ति हैं उनके गैर जमानती वारंट जारी करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 100 फीसदी हथियारों को जमा करवाया जाए ताकि इनका इस्तेमाल चुनावों के दौरान न हो सके। नए आर्म्ड लाइसेंस बनाने के लिए गाइडलाइन जारी है। एके ज्योति ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में राजनीतिक पार्टियां जो वादे करती हेैं इस बार उनको पूछा जाएगा कि इन वादों को पूरा करने के लिए फंड कहां से लाया जाएगा। दिल्ली व पंजाब के सीपीएस को अयोग्य करार देने के मामले में एके ज्योति ने कहा कि यह मामला अदालत का है, इसलिए वह इस पर कुछ भी नहीं बोल सकते। इस बार पंजाब समेत पांच राज्यों के चुनावों में थ्री एस सिस्टम लागू किया जाएगा।
आईटी कंपनियों के साथ पूरा वर्क चल रहा है। इसके अलावा वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल सिस्टम ही ईवीएम के साथ इस्तेमाल किया जाएगा ताकि वोट पोल करने के बाद स्क्रीन पर वोटर को दिख सके कि उसका वोट किसको गया है। भारतीय चुनाव आयुक्त एके ज्योति ने थ्री एस सिस्टम पर विस्तार से बताया कि इसमें समाधान, सुविधा व सुगम शामिल है। समाधान में कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन शिकायत कर सकता है। उसको किसी अधिकारी के पास जाने की जरूरत नहीं है। इस ऑनलाइन शिकायत को 24 घंटे के भीतर निपटाया भी जाएगा। ज्योति ने कहा कि बेस्ट बंगाल व तमिलनाडु में समाधान के बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिले और 56 हजार ऑनलाइन शिकायतें वेस्ट बंगाल से आई थीं। सुविधा में सिंगल विंडो राजनीतिज्ञों के लिए होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। मसलन किसी को रैली करनी है, रोड शो निकालना है इसको लेकर आवेदन करने के लिए कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है।
ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। उनकी आईटी कंपनियों से बात चल रही है और इस सुविधा से काफी फायदा मिलेगा। चुनाव में ‘थ्री एस’ और वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल सिस्टम होगा लागू मुख्य चुनाव आयुक्त एके ज्योति का कहना है कि पंजाब में पहली बार वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल सिस्टम मशीन मंगवाई गई हैं। 2200 मशीनें पंजाब में ईवीएम के साथ लगाई जाएंगी। इसमें वोटर को आठ सेकेंड लगातार बटन दबाने के बाद स्क्रीन पर ही दिख जाएगा कि उसका वोट किसको पोल हुआ है।ऐसी मशीनें पंजाब समेत उन पांच राज्यों में भेजी जा रही हैं जहां चुनाव होने जा रहे हैं। पंजाब में डेढ़ लाख सरकारी मुलाजिम चुनाव प्रकिया में शामिल होंगे। वोटरों को आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है और पंजाब में 85 फीसदी वोटर आधार नंबर से अपडेट हो गए हैं। इस पूरे सिस्टम की जानकारी देने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किए जा रहे हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement