punjab Akali MLA Ajit Singh kohar dies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:49 pm
Location
Advertisement

अकाली विधायक अजीत सिंह कोहाड़ का निधन

khaskhabar.com : सोमवार, 05 फ़रवरी 2018 12:49 PM (IST)
अकाली विधायक अजीत सिंह कोहाड़ का निधन
जालंधर| पंजाब के जालंधर में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उनके परिवार से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वह जालंधर जिले के शाहकोट विधानसभा सीट से निवर्तमान विधायक थे।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, कोहाड़ ने रात का खाना खाने के बाद बैचेनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ से लगभग 155 किलोमीटर दूर जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वह 2007-2012 के दौरान राज्य में अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार में परिवहन मंत्री थे।

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बावजूद कोहर शाहकोट सीट से चुनाव जीते थे।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement