Punjab : Three Cheetah Helicopters are taking parathas and water to flood affected villages of Shahkot, in Jalandhar district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:00 am
Location
Advertisement

Punjab Flood : पंजाब : बाढ़ में देवदूत बने वायुसेना के जवान, लोगों की कर रहे मदद

khaskhabar.com : बुधवार, 21 अगस्त 2019 2:24 PM (IST)
Punjab Flood : पंजाब : बाढ़ में देवदूत बने वायुसेना के जवान, लोगों की कर रहे मदद
चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) में लगातार हो रही बारिश के बाद अब नदियां उफान पर हैं और सूबे के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को बारिश नहीं हुई। जिसके कारण पंजाब हरियाणा के कई इलाकों में बारिश का पानी अब धीरे-धीरे घटना शुरू हो गया है। लेकिन अब भी कई गांवो में अब भी पानी भरा हुआ है। भाखड़ा बांध के अलावा सुतलज नदी उफान पर है। जिसके कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है, लेकिन बचाव कार्य अभी जारी है। इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना लोगों तक जरूरत की चीजें पहुंचाने में मदद कर रही है।

पंजाब के 18 गांव के लोगों के लिए तीन चीता हेलीकॉप्टर (Cheetah Helicopters) की मदद से जालंधर (Jalandhar) के शाहकोट (Shahkot) में 36000 पराठा (parathas ) और 18000 लीटर पानी पहुंचाया जा रहा है। वहीं सूबे के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ( Chief Minister Amarinder Singh) ने राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। पंजाब सरकार ने राज्य में बारिश से करीब 1,700 करोड़ रुपये की क्षति का आकलन किया है।

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मोहाली में पत्रकारों से कहा था, राज्य प्रशासन हर संभावित मुश्किल का सामना करने के लिये पूरी तरह से तैयार है और वह किसी भी कीमत पर लोगों की जान की सुरक्षा करेगी। बाढ़ से राज्य में फसलों को हुई क्षति के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, अनुमान के मुताबिक करीब 1,700 करोड़ रुपये की फसल बर्बाद हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement