Pune violence update now Maharashtra bandh roll back Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुणे हिंसा: महाराष्ट्र बंद वापस, मंत्री केसरकर बोले-नहीं गई किसी की जान

khaskhabar.com: बुधवार, 03 जनवरी 2018 6:14 PM (IST)
पुणे हिंसा: महाराष्ट्र बंद वापस, मंत्री केसरकर बोले-नहीं गई किसी की जान
इससे मुंबई में जनजीवन प्रभावित हो गया। दलित समुदाय के लोगों ने उपनगरीय चेम्बूर, घाटकोपर, कामराज नगर, विक्रोली, दिंडोशी, कांदिवली, जोगेश्वरी, कालानगर और माहिम में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सैकड़ों प्रर्दशनकारियों ने वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे को अवरूद्ध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रदर्शनकारी हार्बर लाइन के गोवंडी, मानखुर्द और कुर्ला स्टेशनों पर पटरियों पर आ गए, जिसके चलते पनवेल, बेलापुर और वाशी की ओर की उपनगरीय सेवाओं को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। सेंट्रल लाइन के ठाणे, भांडुप, कांजुर मार्ग, विक्रोली और घाटकोपर स्टेशनों पर भी इस तरह के प्रदर्शनों के कारण लोकल की सेवाएं प्रभावित हुईं।

ये भी पढ़ें - वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement