Puducherry CM deputy Governor Kiran Bedi House Protests-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:34 am
Location
Advertisement

पुडुचेरी : CM वी नारायणसामी का किरण बेदी के खिलाफ प्रदर्शन जारी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 3:40 PM (IST)
पुडुचेरी : CM वी नारायणसामी का किरण बेदी के खिलाफ प्रदर्शन जारी
पुडुचेरी। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और उनके पांच मंत्रियों का उपराज्यपाल किरण बेदी के आधिकारिक आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी है। कांग्रेस नेता ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बुधवार और गुरुवार की रात राज निवास के बाहर सड़क पर बिताई। वे एक मोटी चादर पर कंबल के साथ सड़क पर ही सो गए।


नारायणसामी ने बुधवार को काली शर्ट और काली धोती पहनकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। वह बेदी के खिलाफ अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की अनुमति न देने को लेकर विरोध कर रहे हैं। वह बेदी के खिलाफ अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की अनुमति न देने को लेकर विरोध कर रहे हैं। इनके साथ कई मंत्री और द्रमुक सांसद भी शामिल हैं। नारायणसामी ने बेदी पर सरकार की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में हस्तक्षेप करने का भी आरोप लगाया। नारायणसामी के विरोध प्रदर्शन से दो दिन पहले बेदी ने सड़क पर उतरकर दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह दी थी।

बेदी दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट का नियम एक ही बार में लागू कराना चाहती हैं, जबकि नारायणसामी चाहते हैं कि यह विभिन्न चरणों में हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement