Advertisement
जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले : पटेल

उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार और अस्पताल संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पटेल ने जनरल ओपीडी, लेबर रूम, इंजेक्शन एवं ड्रेसिंग कक्ष, ईसीजी कक्ष, पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष, पंजीकरण रजिस्टर एवं दवाओं के स्टॉक का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
संसदीय कार्य मंत्री ने सभी कार्मिकों को निर्देश दिए कि अस्पताल में समय पर उपस्थित रहकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएं। उन्होंने अभियान चलाकर अस्पताल परिसर एवं सभी वार्ड में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पटेल ने कहा कि चिकित्सक विशेष ध्यान रखें कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो । उन्होंने अस्पताल के वार्डों के अवलोकन के दौरान मरीजों एवं उनके परिचायकों से बातचीत कर राज्य सरकार द्वारा मिल रही निःशुल्क दवा, नि:शुल्क जांच सहित अन्य सुविधाओं का फीडबैक लिया।
पटेल ने संयुक्त निदेशक और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों में अधिकाधिक औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर,आवश्यक सामग्री एवं शुद्ध पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ भी उपस्थित रही।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


