नई दिल्ली। जेएनयू के छात्रों ने लापता छात्र नजीब अहमद की तलाश की मांग के
साथ गुरूवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
करने की मांग की जिन्होंने कथित रूप से नजीब के साथ मारपीट की थी। नजीब को
लापता हुए 20 दिन हो चुके हैं।
करीब 150-200 छात्र विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन के पास जमा हुए
और नजीब की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन
से उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आग्रह किया जिन्होंने नजीब के साथ
मारपीट की थी।
नजीब 14-15 अक्टूबर की रात से लापता है। आरोप है कि उसे 20 छात्रों के समूह
ने पीटा था जो हास्टल चुनाव के संबंध में प्रचार के लिए उसके कमरे पर गए
थे।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया