Protest in Highprofile Chhachhakhani case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाईप्रोफाईल छेङखानी मामले में विरोध प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 5:33 PM (IST)
हाईप्रोफाईल छेङखानी मामले में विरोध प्रदर्शन
भिवानी। हाईप्रोफाईल छेङखानी मामले में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। भिवानी में आज कई संगठनों ने शहर में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और सरकार से पीङिता को जल्द न्याय दिलाने व महिलाओं पर बढते अत्याचारों पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उनका आंदोलन जारी रहेगा, क्योंकि वो जहां महंगाई व बेरोजगारी की लङाई लङ रहे थे, वहीं भाजपा में महिला सुरक्षा की लङाई लङने पर मजबूर हैं। बराला मामले में विपक्षी पार्टियों व संगठनों का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा। भिवानी में शुक्रवार को एस.यू.सी.आई क्रांतिकारी पार्टी, युवा संगठन ए.आई.डी.वाई.ओ तथा ऑॅल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने संयुक्त रुप से शहर में विरोध प्रदर्शन कर हांसी गेट पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इन संगठनों के पदाधिकारी पूजा देवी, संदीप नेहरा व राजकुमार ने बताया कि पहले वो सरकार से महंगाई व बेरोजगारी की लङाई लङते थे, लेकिन आज दुर्भाग्य से बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का नारा देने वाली सरकार से महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा की लङाई लङने पर मजबूर हैं। उन्होने बराला मामले पर सरकार द्वारा पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा नेताओं के बेटों से ही महिलाओं को खतरा होगा तो बेटियां व महिलाएं सुरक्षित कैसे रहेंगी। इन्होने मांग कि है कि जब तक प्रदेश में महिलाएं व बेटियां सुरक्षित नहीं होंगी, नशाखोरी पर लगाम नहीं लेगेगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement