protest for teacher beating in mewat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अध्यापक की पिटाई के विरोध में कर्मचारी यूनियनों का प्रदर्शन

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 5:05 PM (IST)
अध्यापक की पिटाई के विरोध में कर्मचारी यूनियनों का प्रदर्शन
मेवात। जिले के सालाहेड़ी गांव में छात्र के परिजनों द्वारा अध्यापक की निर्मम पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को आरोपियों को सलाखों के पीछे भिजवाने के लिए नूंह खंड के अध्यापकों ने स्कूल पर ताला डाल कर गांधी पार्क में धरना दिया। अध्यापकों के संर्घष को कई कर्मचारी यूनियनों ने सर्मथन दिया। हड़ताल पर बैठे अध्यापकों ने नूंह पुलिस को दोषीयों को पकडऩे के लिए बुधवार शाम 5 बजे का समय दिया है। समय सीमा में दोषी सलाखों के पीछे नहीं गए तो पूरे मेवात में जन आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement