programme for solve the villagers problem-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आपणो सांसद-आपणे गांव में सुनी गई समस्याएं

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 09:26 AM (IST)
आपणो सांसद-आपणे गांव में सुनी गई समस्याएं
भीनमाल। जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल ने आपणो सांसद-आपणे गांव कार्यक्रम के तहत शनिवार को भीनमाल विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने एवं उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सांसद देवजी पटेल ने भीनमाल विधानसभा में नरता, बोरटा, भागलसेफ्टा, दासपां एवं कोरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित अटल सेवा केंद्र में उपखण्ड स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीण लोगों के समस्याओं की सुनवाई की। जिसमें पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, सडक़ संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। सांसद पटेल ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से आमजन के लिए प्रधानमंत्री जन-धन, भामाशाह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा, अटल पेंशन, राजश्री, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना जैसी अभिनव नवाचार योजनाएं संचालित की है जो कि आमजन की खुशहाली के लिए कारगार साबित हो रही हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement