program in bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मधुलिका कुमारी को भेंट किए चित्र एवं पुस्तक

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 11:09 AM (IST)
मधुलिका कुमारी को भेंट किए चित्र एवं पुस्तक
बीकानेर। शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान की ओर से लालगढ़ पैलेस के सेंट्रल हॉल में पूर्व राजपरिवार की सदस्य मधुलिका कुमारी का सम्मान किया गया। मधुलिका के बीकानेर आगमन पर वरिष्ठ चित्रकार मुरलीमनोहर के. माथुर ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज बीकानेर के पूर्व महाराजा डॉ. करणी सिंह का रेखाचित्र भेंट किया। इस रेखाचित्र पर डॉ. करणी सिंह के हस्ताक्षर किए हुए हैं। इस अवसर पर लेखक राजाराम स्वर्णकार ने अपनी पुस्तक ‘जिन कदमों ने रचे रास्ते’ भेंट की। इस पुस्तक में 31 उन शख्सियतों की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिन्होंने स्वतंत्रता सेनानी, साहित्य, संस्कृति, समाज, देश हित में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर कायस्थ समाज के आनन्दीलाल माथुर, कलावती माथुर, हिन्दी राजस्थानी की वरिष्ठ कवयित्री प्रमिला गंगल, लेखक अशफाक कादरी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement