पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं मेला अधिकारी
डॉ. श्याम सुन्दर चन्दावत ने मेला रिपोर्ट प्रस्तुत की। समापन समारोह के
अन्तर्गत पुष्कर शहर के विभिन्न विद्यालयों की लगभग 260 बालिकाओं ने
रास्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। राजस्थान के विभिन्न स्थानों से आएं हुए कला
जत्थों ने चकरी नृत्य, कालबेलिया नृत्य, सफेद एवं लाल गैर नृत्य, चंग-ढ़प
नृत्य, मश्क वादन, कच्ची घोड़ी, अलगोजा दल, शहरिया नृत्य, तथा बीकानेर के
रोबिले बांके जवानों की प्रस्तुतियों ने राजस्थान की संस्कृति का संगम
करवाया। समापन समारोह में अजमेर जिला घुड़सवारी संघ तथा अन्तर्राष्ट्रीय
घुड़सवार जयदीप सिंह के द्वारा घुड़सवारी शो का आयोजन किया गया। इसमें
जम्पींग, टेट पेकिंग, कैबिज कटिंग, स्टेडिंग स्लूट जैसे घुड़सवारी के विशेष
करतब दिखाएं गए। कार्यक्रम में सेन्ट एंसलम के चिन्मय जांगिड़, डीपीएस के
समर्धी मित्तल, सृष्टि सिशोदिया, मोहित बियानी, गौतम हिण्डोनिया एवं
संस्कृति स्कूल के तनम्य, यश तथा सार्थक जैसे विद्यार्थियों द्वारा हॉर्स
पीटी का आयोजन किया गया। पुष्कर मेले के दौरान विभिन्न वर्गों की
प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार प्रदान कर
सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर आए पशुओं के पशु पालकों को 3100, 2500
अथवा 2100 रूपए के चैक प्रदान किए गए।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोटयह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी