Advertisement
बारामती विमान हादसे में फ्लाइट रिकॉर्डर डाटा सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया तेज, AAIB की जांच जारी

जांच एजेंसी ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित तकनीकी और प्रक्रियात्मक मानकों के अनुरूप, निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित तरीके से की जा रही है। एएआईबी ने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखते हुए जांच के उपयुक्त चरण पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।
ब्यूरो ने सभी हितधारकों और आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अटकलों से बचें और स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार जांच को आगे बढ़ने दें। अधिकारियों के अनुसार, इस जांच का उद्देश्य दुर्घटना के कारणों का वैज्ञानिक और निष्पक्ष निष्कर्ष निकालना है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और विमानन सुरक्षा को ज्यादा मजबूत बनाया जा सके।
28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती हवाई अड्डे के पास विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया था। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस त्रासदी की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था।
मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की तीन सदस्यीय टीम विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के साथ बुधवार को दुर्घटनास्थल पर पहुंची थी। एएआईबी के महानिदेशक ने भी व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का दौरा कर लियरजेट 45 विमान के मलबे का निरीक्षण किया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


