Problems listened with inspection of grain markets-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:38 pm
Location
Advertisement

अनाज मंडी के निरीक्षण के साथ सुनी समस्याएं

khaskhabar.com : शनिवार, 15 अप्रैल 2017 6:21 PM (IST)
अनाज मंडी के निरीक्षण के साथ सुनी समस्याएं
जुलाना। जींद। खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्ण देव कम्बोज ने शनिवार को जुलाना में बनी नई अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया और गेहूं की खरीद व उठान की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष जगजीत पांचाल और मार्केट कमेटी व खरीद एजेसियों के अधिकारी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में कंबोज ने कहा कि गेहूं के सीजन के मद्देनजर किसानों व आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी ना हो, ऐसे में सभी मंत्रियों और विधायकों को मुख्यमंत्री ने अनाज मण्डियों का दौरा कर किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत वे यहां निरीक्षण करने पहुंचे हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement