Problems are solved quickly in the camps : mla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आमजन के कार्यों के शीघ्र निष्पादन में कारगर साबित होंगे शिविर : विधायक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016 10:12 PM (IST)
आमजन के कार्यों के शीघ्र निष्पादन में कारगर साबित होंगे शिविर : विधायक
जैसलमेर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर आम जनता के कार्यों के शीघ्र निष्पादन में कारगर साबित होंगे। यह बात विधायक छोटूसिंह भाटी ने मोकला में पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर में कही। प्रति सप्ताह शुक्रवार को पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले शिविर में 16 विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। इस अवसर पर विकास अधिकारी धनदान देथा ने आम जनता का आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी समस्याओं का निराकरण इन शिविरों में कराएं। इसके साथ ही जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा कि पंचायत शिविरों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को नया आयाम मिलेगा। विधायक भाटी ने खींवसर में आयोजित पंचायत शिविर का अवलोकन किया तथा कहा कि जनकल्याण पंचायत शिविर राज्य सरकार की अभिनव पहल है, जिसमें सरकार हर पंचायत मुख्यालय पर जाकर समस्याओं का निराकरण कर रही है। यह सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement