Problems and complaints will Quick Solution : Tatia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित करें समाधान : टाटिया

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 10:12 PM (IST)
समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित करें समाधान : टाटिया
उदयपुर। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रकाश टाटिया ने मानवाधिकारों की रक्षा तथा जन-जन के कल्याण के लिए मिलजुलकर काम करने और लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। आयोग अध्यक्ष ने बुधवार को उदयपुर संभागीय आयुक्त सभाकक्ष में संभागस्तरीय अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश दिए। आयोग अध्यक्ष ने मानवाधिकार आयोग की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि आयोग ने जमीनी हकीकत को जानने के लिए हर संभाग मुख्यालय पर बैठक की पहल आरंभ की है। उन्होंने जनजाति क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारियों, कार्मिकों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका को अपेक्षाकृत अधिक महत्वपूर्ण बताया और कहा कि क्षेत्र भर में योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ जरूरतमंदों तक त्वरित गति से पहुंचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ गंभीर प्रयास करें। बैठक में संभागीय आयुक्त भवानीसिंह देथा, जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता सहित कई महकमों के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement