problem will be solve at sector 23-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेक्टर-23 में होगा विभिन्न समस्याओं का समाधान

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 2:28 PM (IST)
सेक्टर-23 में होगा विभिन्न समस्याओं का समाधान
सोनीपत। शहर के सेक्टर-23 की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर समाधान किया जाएगा। यह बात हुडा के ईओ विकास ढांढा ने बुधवार को सेक्टर-23 कम्यूनिटी सेंटर में सेक्टर-23 के निवासियों की समस्याएं सुनने के बाद कही। इनमें लोगों का कहना था कि खाली प्लाटों मेें घास व झाडिय़ां उगने से सांप व अन्य जहरीले कीड़ों को छिपने के लिए जगह मिलती है। इसके अलावा सेक्टर के सौंदर्यकरण पर भी इसका असर पड़ता है। इसके अलावा सेक्टर निवासियों ने पार्क में छतरी लगवाने की मांग भी रखी। लोगों का कहना था कि इससे दिन के समय तेज धूप व बरसात के दौरान पार्क में बैठने वाले बुजुर्गों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस पर हुडा के एसडीओ डीके मलिक ने कहा कि जल्द ही पार्क में बड़ी छतरी बनवा दी जाएगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement