चोरों ने रविवार रात्रि को एक साथ चार दुकानों पर सेंध लगाई। चोर छत के
रास्ते से रस्सी के सहारे पहले एक मिठाई की दुकान में, फिर कपड़े की और फिर
दो अन्य दुकानों में नकदी व सामान पर हाथ साफ करके फरार हो गये। फिलहाल
चोरी की इस घटना से दुकानदारों में रोष है।