Problem faced by farmers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों के सामने खड़ी हुई समस्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 9:42 PM (IST)
किसानों के सामने खड़ी हुई समस्या
अजमेर। नोटबंदी के बाद जहां शहरों में तो नकदी के संकट के हाल हैं ही। ग्रामीण इलाके भी इससे अछूते नहीं है। ऐसा ही हाल दिखा गगवाना के आसपास के 22 गांवों में। बताया जा रहा है कि यहां एक ही बैंक है और वो है यूनाईटेड बैंक। जिसमें करीब 25 हजार खाते हैं। लेकिन बैंक में रोजाना महज दो लाख रुपए ही आते हैं। अब रोजाना सैंकड़ों किसान पैसे बदलवाने तो आते हैं। लेकिन महज देा हजार के हिसाब मानें तो भी सौ किसानों से अधिक को पैसे नहीं मिल पाएंगे। जो इस फसल बोने वाले मौसम में ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। बैंक मैनेजर मनीष भट्ट ने कहा कि बैंक में करीब 25 हजार से अधिक खाते हैं। लेकिन यहां रोजाना नए और पुराने नोट मिलाकर महज दो लाख रुपए ही आते हैं। ऐसे में बैंक में नकदी लेने के लिए काफी मारामारी रहती है। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement