Priyanka wants free time for migrants returning home, data-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घरों को लौट रहे प्रवासियों के लिए मुफ्त काल, डेटा चाहती हैं प्रियंका

khaskhabar.com: रविवार, 29 मार्च 2020 9:51 PM (IST)
घरों को लौट रहे प्रवासियों के लिए मुफ्त काल, डेटा चाहती हैं प्रियंका
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने वोडाफोन, एयरटेल, जियो और बीएसएनएल जैसी दूरसंचार कंपनियों से आग्रह किया है कि कोरोनावायरस महामारी के बीच परेशान प्रवासी श्रमिकों के लिए मानवता के आधार पर फोन काल और इंटरनेट डेटा फ्री कर दें। प्रियंका ने कहा है कि कोरोनावयरस संक्रमण को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से अधिकांश प्रवासी श्रमिक तनाव में और डरे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने दूरसंचार कंपनियों को लिखे अपने पत्र में कहा है, "संकट के समय में अपने देशवासियों की मदद करना हमारा धर्म है। घर लौट रहे तमाम लोगों के पास पैसे नहीं हैं। वे अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।"
उन्होंने कहा है, "मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि जरूरत वाले इलाकों में आप सभी एक महीने के लिए काल सुविधा फ्री कर दें, ताकि वे अपने परिवारों से संपर्क कर सकें।"
प्रियंका ने कांग्रेस नेताओं से भी आग्रह किया कि वे परेशान लोगों की मदद करें।
कांग्रेस ने अपने नेताओं को सलाह दी है कि वे राज्यों में निगरानी तंत्र स्थापित करें और पार्टी की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement