Priyanka Gandhi will visit Amethi today, 2000 booths will meet the presidents-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:24 pm
Location
Advertisement

प्रियंका गांधी अमेठी पहुंचीं, 2000 बूथ अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी

khaskhabar.com : बुधवार, 27 मार्च 2019 11:54 AM (IST)
प्रियंका गांधी अमेठी पहुंचीं, 2000 बूथ अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी
अमेठी। लोकसभा चुनाव में विजय का राजतिलक लगाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के लोग मैदान में आ गए हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी अमेठी पहुंचीं। वह आज राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से अपना संपर्क अभियान भी शुरू करेंगी।
वे इसके बाद गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी फिर शुक्रवार को वह अयोध्या जाएंगी।
वे जगदीशपुर और इन्हौना होते हुए करीब 1.30 बजे मुसाफिरखाना स्थित ए.एच. इंटर कॉलेज पहुंचेंगी जहां वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज अमेठी में रहकर करीब 2000 बूथ अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी। रात्रि विश्राम के लिए रात आठ बजे वे वहां से रायबरेली स्थित भूयेमऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो जाएंगी। गुरुवार को इसी गेस्ट हाउस में दिनभर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी और रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगी।

शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे भूयेमऊ गेस्ट हाउस से कुमारगंज होते हुए फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक जारी रहेगा। प्रियंका शाम सात बजे फैजाबाद से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। जहां से रात 9.50 बजे दिल्ली चली जाएंगी।

गौरतलब है कि पहले प्रियंका गांधी को ट्रेन से अयोध्या आकर रोड शो करना था। लेकिन अब उनके कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement