Priyanka Gandhi Vadra ends dharna, leaves for Delhi Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:17 am
Location
Advertisement

Sonbhadra murder case: प्रियंका गांधी का धरना खत्म, काल भैरव के किए दर्शन, दिल्ली रवाना

khaskhabar.com : शनिवार, 20 जुलाई 2019 5:07 PM (IST)
Sonbhadra murder case: प्रियंका गांधी का धरना खत्म, काल भैरव के किए दर्शन, दिल्ली रवाना
पीड़ित परिवार के मिलने के बाद प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस अपनी तरफ से पीड़ितों की मदद करेगी। मृतक परिजनों को दस-दस लाख रुपए दिए जाएंगे और घायलों को भी सहायता राशि दी जाएगी। इसके बाद प्रियंका वाड्रा से वाराणसी के मंडलायुक्त व एडीजी ने गेस्ट हाउस के कमरे में कुछ देर वार्ता की, जिसके बाद प्रियंका का धरना समाप्त हो गया। सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवार के सदस्यों से चुनार गेस्ट हाउस में मिलने के बाद प्रियंका वाड्रा ने उन्हें लेकर संवाददाता सम्मेलन किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उप्र में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। योगी सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अधिकारियों को सोनभद्र का प्रकरण पहले से पता था, ऐसी घटना वहां नहीं घटनी चाहिए थी।

प्रियंका ने कहा कि सोनभद्र के वनवासियों की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी। भविष्य में वे नरसंहार के गांव उभ्भा भी जरूर जाएंगी।

प्रियंका ने मांग की कि मृतकों के परिवार को सरकार की तरफ से कम से कम 25-25 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाए। जिस जमीन पर वनवासी पीढ़ियों से काबिज हैं, उन्हें तत्काल कानूनी अड़चने दूर कर उनके नाम किया जाए। निदोर्षों पर लगाए मुकदमे भी वापस लिए जाएं।"

2/4
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement