Priyanka Gandhi today in PM stronghold, Holi meet ceremony canceled here-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:52 am
Location
Advertisement

प्रियंका गांधी ने काशी के घाटों पर गंगा पूजन किया, जय हिंद के नारे भी लगवाए

khaskhabar.com : बुधवार, 20 मार्च 2019 3:38 PM (IST)
प्रियंका गांधी ने काशी के घाटों पर गंगा पूजन किया, जय हिंद के नारे भी लगवाए
वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने काशी के घाटों पर गंगा पूजा, जय हिंद के नारे और विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिशों में जुटी हैं। प्रियंका ने प्रयागराज के मनैया घाट से वाराणसी के अस्सी घाट तक बोट यात्रा की। समर्थकों से घिरीं प्रियंका ने अस्सी घाट पहुंचकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान वह मोदी की तर्ज पर समर्थकों से जय हिंद के उद्घोष भी करवाया। प्रियंका इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर बढ़ गईं, जहां उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में पहुंच गई हैें। वाराणसी में प्रियंका ने आम लोगों से मुलाकात कर उनके हाल भी जाने। वाराणसी में सबसे पहले प्रियंका पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंची। लेकिन प्रियंका के जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शास्त्री की मूर्ति का गंगाजल से शुद्धिकरण कर दिया है।


बुधवार को जब प्रियंका गांधी ने लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति का माल्यार्पण किया तो उसके बाद भाजपा कार्यकर्ता वहां पर पहुंच गए थे। इसके बाद भाजपाईयों ने गंगा जल से मूर्ति को शुद्धिकरण कर दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फुट गया।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस से बुधवार सुबह 10 बजे वाराणसी के लिए सडक़ के माध्यम से रवाना हुई ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement