घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग पहुंची। इस
दौरान उन्हें परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। परिजनों के साथ ही
ग्रामीणों ने एसपी के सामने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दिनदहाड़े
सरे बाजार हुई युवक की हत्या के बाद पूरे कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई
है, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
वहीं पोस्टमार्टम के दौरान डीएम मौके पर पहुंचे तो ये घटना सामने आई। यहां
भाजपा नेता के बेटे की हत्या के बाद गुस्साई भीड़ को समझाने की बजाय अमेठी
के डीएम प्रशांत शर्मा अपना आपा खो बैठे और मृतक के भाई और पेशे से
प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारी का कलर पकडक़र डांटने लगे।
(IANS)