Priyanka Gandhi attack on UP government over Unnao Gang Rape-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:42 pm
Location
Advertisement

Unnao Gang Rape :प्रियंका पीड़िता के परिजनों से मिलीं, बताया-आरोपियों का BJP से कनेक्शन

khaskhabar.com : शनिवार, 07 दिसम्बर 2019 1:55 PM (IST)
Unnao Gang Rape :प्रियंका पीड़िता के परिजनों से मिलीं, बताया-आरोपियों का BJP से कनेक्शन
लखनऊ। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर हमला बाेला है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं, लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है।

अपडेट...
-उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पीड़िता का पूरा परिवार गत एक साल से लगातार परेशान है। मैंने सुना है कि आरोपियों का बीजेपी से कनेक्शन है। इसीलिए उन्हें बचाया जा रहा था। राज्य में अपराधियों में कोई डर नहीं है।

प्रियंका गांधी ने कहा, “मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, लेकिन उन्होंने राज्य को अपराध में बदल दिया है, मुझे लगता है कि यहां महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है।”

- प्रियंका गांधी लखनऊ से उन्नाव पहुंच गई हैं। इसके बाद वहां पर वे पीडिता के परिजन को साथ लेकर घर के अंदर चली गई हैं। उन्नाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है। वहां पुलिस की भारी लवाजमा जमा हो गया है।



प्रियंका गांधी ने आगे सवाल पूछा कि उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसका एफआईआर दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई? उत्तर प्रदेश में रोज रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है?।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement