Priyanka Gandhi counter attack on Narendra Modi blog-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 6:14 pm
Location
Advertisement

प्रियंका का पलटवार, सत्ताधीश सोचते हैं हमें डरा लेंगे,लेकिन हम डरने वाले नहीं

khaskhabar.com : बुधवार, 20 मार्च 2019 1:39 PM (IST)
प्रियंका का पलटवार, सत्ताधीश सोचते हैं हमें डरा लेंगे,लेकिन हम डरने वाले नहीं
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ब्लॉग पर पलटवार करते हुए कहा है कि बीते 5 सालों में भाजपा ने तमाम संस्थानों को बर्बाद करने का काम किया है। इलाहाबाद से काशी तक गंगा यात्रा कर रहीं प्रियंका ने मिर्जापुर में पूछे सवाल के जवाब में कहा कि वे हमें जितना प्रताडि़त करेंगे, हम उतने जोर से लड़ेंगे। उनके खिलाफ बोलने वाले लोग उनसे डरते हैं, लेकिन हम नहीं डरते।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि जो लोग सत्ता में होते हैं, उन्हें लगता है कि वे लोगों को डरा लेंगे, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लॉग लिखकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान कई काम ऐसे हुए हैं जो कांग्रेस सरकारों के दौरान नहीं हुए थे। उन्होंने इसके साथ वंशवाद, लोकतंत्र और संसद सहित कई विषयों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement