prisoner escaped after hoodwinking the police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:52 pm
Location
Advertisement

पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार

khaskhabar.com : रविवार, 08 जनवरी 2017 6:32 PM (IST)
पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार
बरनाला। सहना कस्बे में पुलिस की गिरफ्त से एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना उस समय घटित हुई। जब पुलिस मुलजिम को बरनाला अदालत में पेश करने के लिए लेकर आई थी। इसी दौरान अदालत में से कैदी ने पुलिस को चकमा देकर नजदीक के खेतों में घुस गया और फसलों की आड़ लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने खेत को चारों तरफ से घेरते हुए कई घंटे सर्च आॅपरेशन चलाया। लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस के अनुसार कैदी जोगिन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी सहना के खिलाफ सहना थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 5 दर्ज की गई थी। जिसे सहना थाना की पुलिस बरनाला अदालत में पेश करने के लिए लेकर आई थी। इसी दौरान कैदी का हाथ पतला होने के कारण हथकड़ी से निकल गया और वो फरार हो गया।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement