Advertisement
विपक्ष की बैठक से पहले सोनिया गांधी ,राहुल गांधी से मिले स्टालिन
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी मोर्चा बनाने के मकसद से विपक्षी दलों की सोमवार को प्रस्तावित एक महत्वपूर्ण बैठक से पहले द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने रविवार को संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। ट्विटर पर स्टालिन के दौरे के बारे में सूचित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "हमारी बैठक सौहार्द्रपूर्ण रही और हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा, "मैं अपना संवाद जारी रखने और हमारे गठबंधन को मजबूत बनाने की ओर अग्रसर हूं। हमारा गठबंधन समय की परीक्षा से गुजर रहा है।" स्टालिन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. राजा और कनिमोझी के साथ सोनिया गांधी से उनके 72वें जन्मदिन पर मुलाकात की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement