principal Secretary Manjeet Singh visited of Churu -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:16 pm
Location
Advertisement

प्रमुख शासन सचिव मंजीत सिंह को चूरू में झेलना पड़ा लोगों का आक्रोश

khaskhabar.com : शुक्रवार, 09 जून 2017 8:19 PM (IST)
प्रमुख शासन सचिव मंजीत सिंह को चूरू में झेलना पड़ा लोगों का आक्रोश
चूरू। स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव मंजीत सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सैंपल सर्वे ऑफिस की स्वच्छता रिपोर्ट में घोषित सबसे गंदे शहर चूरू का दौरा किया। इस दौरान सचिव ने बदहाल शहर का भ्रमण कर सफाई, सीवरेज, ड्रेनेज व सडक़ निर्माण आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जौहरी सागर में गंदगी और कचरे के ढेर देखकर शासन सचिव ने नाराजगी जताई और 10 दिन में सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख शासन सचिव को सफाई व्यवस्था तथा सीवरेज और ड्रेनेज के कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त सडक़ों को लेकर लोगों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा।

प्रमुख शासन सचिव ने आश्वस्त किया कि 30 जून तक सभी क्षतिग्रस्त सडक़ों की मरम्मत करवा दी जाएगी। शहर भ्रमण के बाद प्रमुख शासन सचिव मंजीत सिंह ने जिला कलेक्टर की मौजूदगी में जिले के 10 निकायों के अधिकारियों की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में ली। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन तहत शोचालय निर्माण, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविरों की प्रगति सहित 10 बिंदुओं पर चर्चा की। मीटिंग में प्रमुख शासन सचिव ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि 31 जुलाई तक चूरू जिला ओडीएफ घोषित हो जाना चाहिए, इसके लिए सभी अधिकारी कार्य को गति प्रदान करें। उन्होंने बताया कि चूरू शहर में अमृत योजना के तहत 121 करोड़ रुपए खर्च होने हैं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement