Advertisement
गोडसे को महिमा मंडित करने वाली प्रज्ञा ठाकुर पर प्रधानमंत्री कार्रवाई करें : कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से निर्वाचित भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा एक बार फिर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर बुधवार को संसद में विवादित बयान दिया गया। इस बयान से फिर से सियासत गरमा गई है। इस बयान पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नाथूराम गोडसे को महिमा मंडित करने पर सांसद ठाकुर पर कार्रवाई की मांग की है। सांसद ठाकुर का बयान आने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, "राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को दिल से कभी माफ नहीं करने की बात कहने वाले, मोदी जी को अब लोकतंत्र के पवित्र मंदिर संसद में इसी बयान को दोहराने पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर को कतई माफ नहीं करना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "देश तो उन्हें इस बयान के लिए कभी भी माफ नहीं करेगा। भाजपा से देश अब यह जानना चाहता है कि वो गांधी जी के साथ है या गोडसे के साथ? उन्हें अब यह स्पष्ट करना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "देश तो उन्हें इस बयान के लिए कभी भी माफ नहीं करेगा। भाजपा से देश अब यह जानना चाहता है कि वो गांधी जी के साथ है या गोडसे के साथ? उन्हें अब यह स्पष्ट करना चाहिए।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement