Prime Minister Narendra Modi said, Citizenship Bill will be passed shortly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:53 pm
Location
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,नागरिकता विधेयक शीघ्र पारित होगा

khaskhabar.com : शुक्रवार, 04 जनवरी 2019 10:25 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,नागरिकता विधेयक शीघ्र पारित होगा
सिलचर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि संसद में जल्द ही संवैधानिक (संशोधन) विधेयक 2016 पारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई असली नागरिक राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) में छूट न जाए। यहां रामनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हमारी सरकार नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016 के साथ आगे बढ़ रही है। यह विधेयक लोगों की भावना और जिंदगी से जुड़ा है। अगर दुनिया में लोग मा भारती पर विश्वास करेंगे और उनपर दूसरे देशों में अत्याचार किया जाएगा तो क्या मां भारती उन्हें शरण नहीं देगी।

मोदी ने पूछा कि अगर भारतीय मूल के लोगों को दूसरे देशों से निकाल दिया जाएगा तो वे कहां जाएंगे?" प्रधानमंत्री ने इस साल होने लोकसभा चुनाव के लिए असम से भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने कहा कि मैं विभाजन के विस्तृत इतिहास में नहीं जाना चाहता हूं। देश के लोगों ने उनपर भरोसा किया, जिन्होंने देश का विभाजन किया। अतीत में गलतियां हुईं। अतीत में हुए अन्याय के लिए यह विधेयक प्रायश्चित होगा। उन्होंने कहा कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक दीर्घकालीन चिंतन और अथक परिश्रम के बाद लाया गया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement