Advertisement
चौकीदार की नीयत नेक इसलिये नीति साफ, दूसरी ओर सिर्फ वंशवाद : PM मोदी
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि इस चौकीदार की नीयत नेक है इसलिए नीति साफ है। दूसरी तरफ कांग्रेस के पास सिर्फ वंशवाद है और गरीब को गरीब बनाए रखने की सोच है। इसी सोच की वजह से जहां भी कांग्रेस की सरकारें बन रही हैं, वो आदिवासियों को मिलने वाली सहायता बंद कर रही हैं। यह बात प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि हार ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी चल रही है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष अपनी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने की शुरुआत इन्होने पहले से ही कर दी है। तीसरा चरण समाप्त होते होते इन लोगों ने अपनी तोप का मुंह मोड़ दिया है, अब तक जितनी गालियां वो मोदी को देते थे अब वो गालियां EVM को देने लगे हैं। उन्हें तो दूसरे चरण में ही अदांजा आ गया था, फिर भी बात करने की हिम्मत कर रहे थे, कल के चुनाव के बाद उनके चेहरे लटक गए है। तीन चरण के मतदान के बाद, 300 सीटों पर वोट पड़ने के बाद अब विरोधियों के लिए खुले रूप से पराजय स्वीकार करने के सिवाय कोई चारा नहीं बचा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आपकी इस ललकार ने दिल्ली की कुर्सी पर नजर गड़ाएं भ्रष्टाचारियों और महामिलावटियों में हड़कंप मचा दिया है। भाजपा-एनडीए सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में बहुत कमी आई है। दिल्ली में आपने मजबूत सरकार बनाई, तभी आज नक्सलवाद-माओवाद पर हम इतना काबू पा सके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement