Prime Minister Narendra Modi addressed election rally in Solapur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:41 pm
Location
Advertisement

कांग्रेस-NCP की महामिलावट भारत को मजबूत नहीं बनाएगी : PM मोदी

khaskhabar.com : बुधवार, 17 अप्रैल 2019 4:04 PM (IST)
कांग्रेस-NCP की महामिलावट भारत को मजबूत नहीं बनाएगी : PM मोदी
सोलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि मजबूत हिंदुस्तान चाहिए या मजबूर हिंदुस्तान चाहिए? कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस की महामिलावट भारत को मजबूत नहीं बना सकती। यह केसरिया सागर देखकर समझ में आया कि शरद पंवार जी ने मैदान क्यों छोड़ दिया। वह बड़े खिलाड़ी हैं और समय से पहले हवा का रुख समझ जाते हैं। वह कभी अपने आपका नुकसान नहीं होने देते।

यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सोलपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नामदार पूरे समाज को गाली देने में जुट गए हैं। नामदार ने पहले चौकीदारों को चोर कहा और जब सारे चौकीदार मैदान में आएं, हर हिंदुस्तानी चौकीदार कहने लगा तो उनके मुंह पर ताला लग गया। अब मुंह छिपाते घूम रहे हैं। आपके आशीर्वाद और साथ से मैंने कालेधन और भ्रष्टाचार पर सीधा वार किया है। हजारों करोड़ रुपए का कर्ज लेने वालों से पैसे वसूल कर पाया हूं।

मोदी ने कहा कि आपका समर्थन मिला तभी 3.50 लाख से ज्यादा फर्जी कम्पनियों को एक झटके में बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement