Prime Minister narendra Modi tsunami appears in Uttar Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:26 pm
Location
Advertisement

नरेन्द्र मोदी की सुनामी से यूपी के इन दिग्गजों का जानें हार-जीत का अंतर

khaskhabar.com : शुक्रवार, 24 मई 2019 12:07 PM (IST)
नरेन्द्र मोदी की सुनामी से यूपी के इन दिग्गजों का जानें हार-जीत का अंतर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की सुनामी ही नजर आई। बताया जा रहा था कि सपा-बसपा-एनएलडी के गठबंधन से भाजपा का जीत पाना मुश्किल होगा। लेकिन आए परिणामों ने इसको झुठला दिया है। भाजपा ने प्रदेश की 80 में से 62 सीटों पर विजय हासिल की है। इसके अलावा बसपा ने 10, सपा ने पांच, अपना दल-सोनेलाल ने दो और कांग्रेस ने एक सीट जीत ली है।

चुनाव आयोग की ओर से घोषित परिणाम के अनुसार, वाराणसी से प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सपा की शालिनी यादव को चार लाख 79 हजार 505 मतों से परास्त किया है। मोदी को कुल 674664 मत मिले हैं। वहीं शालिनी को 195159 वोट हासिल हुए हैं। कांग्रेस के अजय राय तीसरे स्थान पर रहे जिन्हें 152548 मत मिले हैं।

अमेठी सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55120 मतों से शिकस्त दी है। स्मृति की यह जीत इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि अमेठी कई पीढ़ियों से नेहरू गांधी परिवार का गढ़ माना जाता रहा है। अब यह लग रहा है कि कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने अपना झंडा फहरा दिया है।


लखनऊ सीट से भाजपा उम्मीदवार केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी निकटतम प्रत्याशी सपा की पूनम सिन्हा को 347302 मतों से पराजित किया है।

सुलतानपुर से भाजपा उम्मीदवार केन्द्रीय महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने कड़े संघर्ष के बाद गठबंधन प्रत्याशी बसपा के चंद्रभद्र सिंह 'सोनू' को 14526 मतों से मात दी है।

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर सीट से गठबंधन उम्मीदवार बसपा के सुखदेव प्रसाद वर्मा को 198205 मतों से पटकनी दी है। इसी तरह बागपत सीट से भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रालोद को जयंत चौधरी को 17546 मतों से पराजित किया है। वहीं संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट एक बार फिर जीत ली है। सोनिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को एक लाख 67 हजार मतों से पराजित किया है। रायबरेली सीट से सोनिया की यह लगातार पांचवीं जीत है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement