Advertisement
पहले फेसबुक पर धमकी दी बाद में पेट्रोल पंप पर गोली मारी
नवांशहर।
फेसबुक पर कमेंट करना एक युवक को भारी पड़ गया जब दूसरे गुट के लड़़कों ने
गोलीबारी करके उसे घायल कर दिया। घटना आर्य काॅलेज के पास की है। घटनानुसार
पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने राजा भट्टी ग्रुप (गढ़शंकर) की एक पोस्ट
पर कमेंट कर दिया था। इससे नाराज राजा भट्टी ग्रुप के सदस्यों ने उसे देख
लेने की धमकी दी। फेसबुक पर कमेंट के जरिए धमकी देने के बाद वह युवक अपने
दोस्त के साथ बाइक पर पेट्रोल लेने गया था, तभी बाइक पर सवार लोगों ने इन
युवकों पर गोलियां चला दी। गोली लगने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिस पीजीआईचंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
रूपनगर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement