Presiding officer dies during voting in Supaul, Bihar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार के सुपौल में वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 मई 2024 10:51 AM (IST)
बिहार के सुपौल में वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी की मौत
सुपौल । लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के दौरान बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग शांतिपूर्ण जारी है। इस बीच सुपौल से दुखद खबर सामने आई है। यहां मतदान ड्यूटी पर तैनात एक पीठासीन अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निर्मली विधानसभा के सरायरंजन के मतदान केंद्र संख्या 163 पर मतदान शुरू होने के बाद पीठासीन अधिकारी शैलेंद्र कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पीआरएलएन हाई स्कूल (रतनपुर) में बतौर शिक्षक पदस्थापित थे। सुपौल डीएम के निर्देश पर शैलेंद्र कुमार के स्थान पर दूसरे पीठासीन अधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement