Presidential candidate made in Arif Alvi by ruling party in Pakistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:20 am
Location
Advertisement

पाकिस्तान में सत्ताधारी पार्टी ने आरिफ अल्वी को बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार

khaskhabar.com : रविवार, 19 अगस्त 2018 7:17 PM (IST)
पाकिस्तान में सत्ताधारी पार्टी ने आरिफ अल्वी को बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने आरिफ अल्वी को देश के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। पाकिस्तान के भावी सूचना मंत्री फवाद अहमद खान ने यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इमरान खान ने शनिवार को इस बावत घोषणा की। इमरान खान सत्ताधारी दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के अध्यक्ष भी हैं। पाकिस्तान में चार सितंबर हो राष्ट्रपति चुनाव होगा, जिसमें वर्तमान राष्ट्रपति ममनून हुसैन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनके परवर्ती का चयन किया जाएगा।

पाकिस्तान में राष्ट्रपति का निर्वाचन नेशनल असेंबली यानी पाकिस्तानी संसद के निम्न सदन सीनेट और चार प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्य करते हैं। वरिष्ठ राजनेता आरिफ अल्वी वर्तमान में नेशनल असेंबली के सदस्य हैं और उनको इमरान खान का विश्वस्त माना जाता है। वह पीटीआई के संस्थापक सदस्य हैं। अल्वी 2006 से लेकर 2013 तक पार्टी के महासचिव थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement