President Of UP Bar Council Darvesh Yadav Shot Dead In Agra Court -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:19 pm
Location
Advertisement

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल प्रमुख की आगरा की कचहरी में गोली मारकर हत्या

khaskhabar.com : गुरुवार, 13 जून 2019 08:48 AM (IST)
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल प्रमुख की आगरा की कचहरी में गोली मारकर हत्या
आगरा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष दरवेश यादव की बुधवार को आगरा सिविल कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन पर कथित रूप से उनके सहयोगी मनीष शर्मा ने गोली चलाई है। शर्मा ने यादव को तीन गोली मारी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। दोनों को पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दरवेश को मृत घोषित कर दिया।

शर्मा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दरवेश यादव को 9 जून को प्रयागराज में बार अध्यक्ष चुना गया था। वे बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। मनीष शर्मा उनके करीबी सहयोगी थे। दोनों उन्हें समर्थन देने पर शुक्रिया अदा करने के लिए वकीलों से उनके चेंबरों में मुलाकात कर रहे थे।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दोनों के बीच वरिष्ठ वकील अरविंद मिश्रा के चेंबर में तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान मनीष शर्मा ने अपना आपा खो दिया और पिस्तौल निकालकर दरवेश पर गोली चला दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement