Advertisement
दीपोत्सव को मेगा शो बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने डीपी बदल बनाया माहौल

दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने समीक्षा की। बैठक में शासन स्तर के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अयोध्या जिला प्रशासन के अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से सहभाग किया।
उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व और उल्लास का अवसर है कि इस वर्ष अयोध्या दीपोत्सव में आदरणीय प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति हो रही है। इस वर्ष का दीपोत्सव ऐतिहासिक होगा।
दीपोत्सव उल्लास और उत्साह का अवसर है। बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और देश-विदेश से पर्यटक इसमें सहभागिता के उत्सुक होंगे। ऐसे में जनता की भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाए। आमजन के आवागमन, बैठने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। भीड़ नियंत्रण में लगे पुलिस बल का व्यवहार सरल और सहयोगी हो। किसी भी श्रद्धालु अथवा पर्यटक को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर के मुख्य समारोह से पूर्व पूरे कार्यक्रम का एक बार पूर्वाभ्यास कर लिया जाए। मुख्य समारोह से पूर्व पूरे जनपद में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि अयोध्या दीपोत्सव में भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी, भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक आदि प्रसंगों का प्रतीकात्मक चित्रण भी होगा। प्रधानमंत्री द्वारा सरयू मइया की आरती भी उतारी जाएगी। इन विशिष्ट अवसरों पर समयानुकूल सुमधुर भजन/आरती/मानस की चौपाइयां व दोहा आदि का गायन होना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


