Preparations for counting of votes complete in Gautam Buddha Nagar, ban on victory procession, Section 144 imposed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गौतमबुद्ध नगर में मतगणना की तैयारियां पूरी, विजय जुलूस पर प्रतिबंध, धारा-144 लागू

khaskhabar.com: सोमवार, 03 जून 2024 6:32 PM (IST)
गौतमबुद्ध नगर में मतगणना की तैयारियां पूरी, विजय जुलूस पर प्रतिबंध, धारा-144 लागू
नोएडा। लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को होनी है। इसको लेकर गौतमबुद्ध नगर में भी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुबह 6.30 बजे प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम से बैलेट पेपर और ईवीएम को बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के अनुसार मतगणना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे। इसके साथ ही भीषण गर्मी को लेकर पानी और ओआरएस की व्यवस्था की गई है। मेडिकल सुविधाओं के लिए भी एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के लिए नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा की मतगणना होगी। इसमें से तीन विधानसभा की मतगणना नोएडा के सेक्टर 82 फूलमंडी में होगी। साथ ही दो विधानसभा खुर्जा और सिकंदराबाद की मतगणना बुलंदशहर में की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के मुताबिक रिजल्ट आने के बाद किसी भी प्रकार का कोई भी विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। पूरे जिले में धारा-144 लागू कर दी गई है। साथ ही मतगणना स्थल के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।
मंगलवार सुबह 4 बजे से ही फूल मंडी के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन लागू हो जाएगा। जिसकी एडवाइजरी ट्रैफिक विभाग ने जारी कर दी है। इसके साथ ही फूल मंडी की अंदरूनी सड़कों पर आवाजाही पूरी तरीके से प्रतिबंधित रहेगी। 1,000 पुलिसकर्मी अलग-अलग शिफ्ट में तैनात होंगे।
जिला प्रशासन के मुताबिक काउंटिंग सेंटर पर किसी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फूल मंडी में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पहला घेरा फूल मंडी का बाहरी घेरा है, जो फूल मंडी के पास किसी को भी मतगणना के दौरान आने से रोकेगा। जिला प्रशासन के पास वाले लोगों को ही आने की अनुमति होगी।
दूसरा घेरा फूल मंडी के अंदर होगा और तीसरा घेरा मतगणना केंद्र के अंदर होगा। मतगणना केंद्र के अंदर जाने वाले किसी भी पुलिस कर्मी को मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement