Preparation for a big movement for alcoholism-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराबबंदी के लिए बड़ा आंदोलन करने की तैयारी

khaskhabar.com: रविवार, 12 नवम्बर 2017 9:03 PM (IST)
शराबबंदी के लिए बड़ा आंदोलन करने की तैयारी
जयपुर । प्रदेश में शराब बंदी और सशक्त लोकायुक्त की मांग को लेकर आंदोलनरत सम्पूर्ण शराब बंदी आंदोलन जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा के निवास मालवीय नगर जयपुर पर आज संगठन कार्यकर्ताओं की एक मिटिंग का हुआ आयोजन। सशक्त लोकायुक्त और शराब बंदी समर्थक कार्यकर्ताओं ने पूनम अंकुर छाबड़ा के समक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन जस्टिस फॉर छाबड़ा द्वारा किये जा रहे जनजागृति कार्यों को रखा वहीं पूनम अंकुर छाबड़ा ने कहा कि आप सब निस्वार्थ रूप से समाज हितार्थ कार्य कर रहे हैं। आप सब साधुवाद के पात्र हैं । वहीं मीटिंग को संबोधित करते पूनम अंकुर छाबड़ा ने कहा कि आप सब के साथ हम लगातार सशक्त लोकायुक्त और सम्पूर्ण शराब बंदी के लिए अहिंसात्मक रूप से आन्दोलनरत है और बार बार सरकार ने वार्ता की, वादे किए पर सरकार अपने वादों से हर बार मुकर रही है। अब सरकार के वादों से यकीन उठ चुका है इसलिए अब बड़ा आगाज किया जायेगा और सशक्त लोकायुक्त, सम्पूर्ण शराब बंदी से कम अब कुछ स्वीकार नहीं करेंगे, अब आंदोलन की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा का स्वागत करते कहा कि आपके द्वारा जारी समाज हितार्थ इस नेक आन्दोलन के हम सब सदस्य हैं और आपके नेतृत्व में सशक्त लोकायुक्त, सम्पूर्ण शराब बंदी तक चैन से नहीं बैठेंगे और ना सरकार को चैन से बैठने देंगें।।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement