Pre-Pad booth opens in every district related to auto rickshaw and taxi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑटो रिक्शा और टैक्सी को लेकर हर जिले में खुलेंगें प्रीपेड टेक्सी बूथ, बनेगी नई पॉलिसी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मई 2019 6:55 PM (IST)
ऑटो रिक्शा और टैक्सी को लेकर हर जिले में खुलेंगें प्रीपेड टेक्सी बूथ, बनेगी नई पॉलिसी
जयपुर । लोकायुक्त के एक फैसले के कारण बंद हुए ऑटो रिक्शा के प्रीपेड टेक्सी बूथों के लिए परिवहन विभाग ने पॉलिसी बनाने की तैयारी कर ली है। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस मामले को लेकर ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों को बुलाकार बातचीत की । साथ ही बैठक के बाद परिवहन विभाग को प्रीपेड टेक्सी बूथों को लेकर पॉलिसी बनाने को लेकर निर्देश दिए। परिवहन मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की प्राथमकिता है आम लोगों की सुरक्षा, इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी 33 जिलों में प्रीपेड टेक्सी बूथ शुरू किये जाएंगे। जिससे ऑटो रिक्शा या टैक्सी चालकों को सुविधा आम लोगों को सुलभ तरीके से और उचित दर पर मिल सके। उन्होंने बताया कि अभी प्री-पैड बूथ को लेकर बनी एसोसिएशन में 64 लाख रुपये जमा है, जिसे ऑटो चालकों के वेलफेयर में खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जयपुर में अभी सिर्फ 7 प्रीपेड टेक्सी बूथ है, जो जयपुर की जनसंख्या और क्षेत्रफल को देखते हुए काफी कम है, इस संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान में टूरिस्ट बहुत अधिक संख्या में आते है, टूरिस्टों से ऑटो चालक मनमाना किराया नहीं वसूले और टूरिस्टों की सुरक्षा रहे, इसलिए जल्द से जल्द यह पॉलिसी लाई जा रही है।
नई पाॅलिसी के बाद विभिन्न जिलों में रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों, बस स्टैण्डों, मुख्य बाजारों, पर्यटक स्थलों एवं प्रमुख स्थलों पर भी प्रीपेड टेक्सी बूथ खोले जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement