pramukh-03/relate: india gives strong reply on provocative comments of nawaz sharif Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शरीफ के बयान पर भारत बोला, पीओके को बनाया आतंक का गढ

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 11:02 PM (IST)
शरीफ के बयान पर भारत बोला, पीओके को बनाया आतंक का गढ
ईद उल अजहा पर पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ ने कश्मीर को लेकर भ़डकाऊ बयान दिया है। शरीफ ने कहा है कि ईद उल अजहा कश्मीरियों के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित है। पाकिस्तानी पीएम ने यह भी कहा कि कश्मीर का मसला वहां की अवाम के मुताबिक हल होना चाहिए। ईद की नमाज के बाद शरीफ ने कहा, कश्मीर की तीसरी पीढी भारत से आजाद होने के लिए संघर्ष कर रही है। वो अपने आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए ल़ड रहे हैं। उनपर भारतीय जुल्म कर रहे हैं। वहीं, पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने कहा,पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि हमारे कश्मीरी भाई बहन आतंकवाद से पीडित हैं। जरूरत के वक्त हमें उनकी मदद करनी चाहिए।

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement