भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि आतंकवाद मानवाधिकार का
सबसे बडा उल्लंघन है। साथ ही यह उम्मीद जताई है कि जेनेवा में आतंकवाद और
मानवाधिकार उल्लंघन के संबंधों पर चर्चा होगी।
मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मंगलवार को कहा,जम्मू-कश्मीर और
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के हालात की तुलना नहीं की जा
सकती। जम्मू-कश्मीर एक बहुलतावादी और धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र का हिस्सा है
जहां के लोगों को एक स्वतंत्र न्यायपालिका के जरिये आजादी मिली है। यह एक
वाइब्रेंड सिविल सोसायटी का हिस्सा है जबकि पीओके पर एक डीप स्टेट का शासन
है और वैश्विक आतंकवाद का गढ बन चुका है।